(India)
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा करने पहुंचेंगे. कार्यक्रम के मुताबिक ये सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि जाएंगे और वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे. जेपी नड्डा समेत सभी मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को वाराणसी से लखनऊ पहुंचे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।