भूटान सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार Ngadag Pel Gi Khorlo से नवाजा
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक नाम एक और अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान जुड़ गया है। पड़ोसी देश भूटान पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। भूटान की तरफ से इसकी घोषणा कर दी गई है।
भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया, 'देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने के फैसले से हम काफी खुश हैं। कोरोना महामारी के दौरान और विगत सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान को जो सहयोग व समर्थन दिया है, वह बेजोड़ है। आप इस सम्मान के हकदार हैं। भूटान के लोगों की तरफ से आपको बधाई.'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।