देश में ओमिक्रोन संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार
(India) देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 100 के पार हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 11 राज्यों में 101 ओमिक्रोन संक्रमितों की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से कोविड संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम हैं, लेकिन ओमिक्रोन स्वरूप और अन्य देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है.
लव अग्रवाल ने कहा ''ओमिक्रोन (Omicron) तेजी से फैल रहा है, हमें गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत है, सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर नहीं करने की जरूरत है.'' साथ ही उन्होंने ओमिक्रोन पर कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को लेकर कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है कि वैक्सीन नए वेरिएंट पर काम नहीं करता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।