(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे UP का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। नवंबर 2021 में ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हुआ है, जो वर्तमान में देश और UP का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे को दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार होने का अनुमान है। उस समय तक यह सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे के मामले में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में छठे नंबर पर होगा, क्योंकि देश में इस समय गंगा एक्सप्रेस-वे से लंबे पांच एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।