पंजाब के लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में आज हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल होने की आशंका है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और लोगों की सुरक्षा के लिए परिसर को खाली करा लिया गया है।पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर रात करीब 12:25 बजे महिला वॉशरूम के पास धमाका हुआ. विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि बाथरूम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और बगल के कमरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।दुष्कर्म मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी भी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस कमिश्नर और डीसी दफ्तर के ठीके पीछे कचहरी परिसर में सब कुछ सामन्य चल रहा था। बाद दोपहर अचानक दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद धुएं का एक गुबार उठा। इससे पहले लोग कुछ समझते, वहां भगदड़ मच गई। कुछ देर में बिलिडंग पूरी तरह से खाली हो गई। पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।