(India)
पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सरकार ने किसानों (Farmers Loan) का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का शुक्रवार को ऐलान किया. सीएम चन्नी ने कहा कि लगभग दो लाख परिवार हैं, जिन पर 2 हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी. इससे पांच एकड़ तक के जमीन मालिकों के दो लाख तक कर्ज पूरी तरह माफ हो जाएंगे. चन्नी सरकार के मुताबिक जमीन गिरवी रखने वाले बैंकों का भी दो लाख तक का कर्ज माफ होगा. पंजाब सरकार जनरल कैटेगरी कमिशन बना रहा है, जिसको कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।