(India)
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर कोरोना का संकट गहराने लगा है..... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल केंद्र सरकार को यूपी में चुनाव टालने का सुझाव दिया था. इस पर अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आ गई है.... मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि वो अगले हफ्ते स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं..... इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी..... उन्होंने कहा कि आयोग कोरोना से निपटने के लिए तैयार और सारी तैयारियां हो चुकी हैं.... दरअसल, देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं.... कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है..... देश में ओमिक्रॉन के 350 से ज्यादा मामले सामने सामने आ चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोदी सरकार को यूपी में एक-दो महीने चुनाव टालने और राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने का सुझाव दिया था.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।