केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड को मिली सफलता,इत्र कारोबारी पीयूष के ठिकानों से 180 करोड़ रुपये की बरामदगी
(India)
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुरी कॉलोनी निवासी बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के इतिहास में कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से अब तक करीब 175 करोड़ रुपये की नकदी की बरामदगी कर कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले कभी इतनी नकदी किसी छापे में नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान मिली नगदी को रिजर्व बैंक भेजा गया। नकदी का स्रोत नहीं बता पाने पर जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय अहमदाबाद की टीम ने आनंदपुरी निवासी इत्र कारोबारी के बेटों प्रत्यूष जैन और प्रियांश जैन को हिरासत में लिया और कार से लेकर कन्नौज चले गए। अधिकारियों के मुताबिक, छापे के समय से ही पीयूष जैन वहां नहीं आए। उनके घर में मिले नोटों की गिनती के लिए अधिकारियों को शुक्रवार को नोट गिनने की तीन और मशीनें स्टेट बैंक ट्रांसपोर्ट नगर शाखा से मंगवानी पड़ीं। दूसरी ओर गणपति रोड कैरियर के मालिक प्रवीण जैन के घर और आफिस से विभाग को 1 करोड़ 1 लाख़ रुपये की नकदी मिली। उनसे 3 करोड़ 9 लाख का टैक्स और जुर्माना जमा कराया गया है। आपको बताते कि कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन का भाई पम्मी जैन समाजवादी पार्टी से एमएलसी है,,, समाजवादी इत्र पम्मी जैन ने ही लॉंच किया था,,, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पम्मी जैन पीयूष जैन के भाई हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।