भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जनविश्वास यात्रा निकाली। यह यात्रा देर शाम बहराइच शहर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। रथ पर सवार केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने सभाओं में मतदाताओं को लुभाने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा...समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में पूरा प्रदेश संवर रहा है। कानून व्यवस्था अनुकरणीय बन गई। भ्रष्टाचार पर काबू पाने से गरीबों की जिदगी खुशहाल हो गई है। प्रमुख मार्ग पर रोड-शो कर भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। स्वागत करने वालों की अगुवाई जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल ने की। यहां जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या ने अस्पताल चौराहे पर सैकड़ों समर्थकों को जुटा कर अपनी ताकत दिखाई तो व्यापारी नेता हरिश्चंद्र गुप्त भी व्यापारियों की टोली के साथ डटे रहे। चार विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत किया गया। विधायक अनुपमा जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, राजन सिंह, प्रशांत मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर करणवीर सिंह, डा. जितेंद्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव आदि रोड शो को कामयाब बनाने में जुटे रहे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।