कोर्बोवैक्स है तीसरी मेड इन इंडिया कोविड वैक्सीन
उन्होंने कहा कि हमारी लैब में हर क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ हैं जिन्होंने सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 वैक्सीन के लिए गुणवत्तापूर्ण और समय से काम किया। बता दें कि कोर्बेवैक्स तीसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन है। इससे पहले देश में भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीके और जायडस कैडिला के जायकोव-डी कोरोना रोधी टीके को अनुमति दी जा चुकी है। कॉर्बेवैक्स टीके को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने मंगलवार को ही अनुमति दी है। यह भारत का स्वदेश में विकसित पहला प्रोटीन आधारित कोविड टीका है। नियामकीय अनुमति मिलने के फौरन बाद जारी बयान में कंपनी ने कहा कि वह वैश्विक स्तर पर इस टीके की एक अरब से अधिक खुराकों के उत्पादन की योजना बना रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।