भारत में पिछली दो लहरों से भी तेज कोरोना की रफ्तार,एक दिन में बढ़े 44.6 प्रतिशत मामले
(India)
देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हुई है,महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले हैं. ओमिक्रॉन के 1,270 मरीजों में से 374 मरीज रिकवर हो गए हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले आए, 7,585 रिकवरी हुई और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई,जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 4,81,080 हो गया है,वहीं कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,48,38, 804 हो गई है बीते 24 घंटे में 91,361 एक्टिव केस सामने आए.एक्टिव केस, कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.36 है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।