पुलवामा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर
(India) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ आज (05 जनवरी) सुबह शुरू हुई। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मुठभेड़ में ढेर हो गए। बता दें, मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी नागिरक है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से एक पाकिस्तान का रहने वाला था. मुठभेड़ के बाद मौके से सुरक्षाबलों ने 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज की राइफल समेत कई और हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने चांदगाम गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उनके नहीं मानने पर मुठभेड़ शुरू हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।