सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार हुए बरामद
(India)
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में सुरक्षाबलों को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है.. सुरक्षबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है.मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं.फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों के चाडूरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी... सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया.... इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.... सुरक्षाबलों ने पहले एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई.... बाद में दो और आतंकियों को ढेर कर दिया.आईजीपी कश्मीर के अनुसार, मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।