देश में कोरोना वायरस का कहर,24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए केस आए सामने
(India)

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए केस सामने आए हैं.गुरुवार को तुलना में 28.8% ज्यादा केस मिले हैं.बुधवार को देश में कोरोना के 90 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे भारत में 7 महीने बाद 1 लाख के पार नए केस आए हैं. इससे पहले 6 जून को एक लाख के पार केस गए थे. देश में कोरोना के अब तक 3,52,26,386 केस सामने आ चुके हैं.देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र में 36265 केस, प बंगाल में 15421 केस, दिल्ली में 15097 केस, तमिलनाडु में 6983 केस, कर्नाटक में 5031 केस सामने आ चुके हैं. भारत में कुल केसों में 67.29% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से आए हैं. जबकि कुल केसों के 30.97% केस महाराष्ट्र से मिले हैं.भारत में पिछले 24 घंटे में 302 लोगों की मौत हुई है. अब तक 4.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत केरल में 221 लोगों की हुई. इसके अलावा बंगाल में 9 लोगों की जान गई.देश में ओमिक्रॉन के अब तक 3007 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि, इनमें से 1199 लोग ठीक भी हो चुके हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।