आज चुनाव आयोग 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा,5 राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान होगा,यूपी विधानसभा के लिए तारीखों का होगा एलान,पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर के लिए भी एलान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए 23 दिसंबर को केंद्र सरकार को यूपी चुनाव डालने की सलाह दी थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने बीते गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव समय पर कराने के संकेत दिए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने रैलियों में जुट रही भीड़ पर नियंत्रण के लिए आचार संहिता के साथ दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अधिक जोर डिजिटल रैली पर दिया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।