पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई,,, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र कमेटी बनाने पर सहमत हुआ है,,, साथ ही कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से चल रही जांच को रोका जाए,,, सीजेआई एनवी रमन्ना ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अगुआई में कमेटी बनाएंगे,,, डीजीपी चंडीगढ़, आईजी एनआईए, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल, एडीएल, डीजीपी पंजाब सिक्योरिटी को इसमें शामिल किया जाएगा
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।