कोरोना का तीसरा टीका लगना शुरू,दोनों डोज ले चुके कोमॉर्बिडिटी वाले बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज
(India)
देशभर में आज से प्रिकॉशन डोज लगनी शुरू होगी। कोरोना वॉरियर्स और 60 साल से अधिक उम्र के अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग इसके हकदार होंगे। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के चलते इन्फेगक्शयन बढ़ा है। इसकी रोकथाम के लिए प्रिकॉशन डोज दी जा रही है। क्रिसमस वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बारे में ऐलान किया गया था। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को भी अग्रिम मोर्चे का कर्मी माना गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि प्रिकॉशन डोज के लिए एक करोड़ से ज्या्दा फ्रंटलाइन वर्कर्स और सीनियर सिटीजंस को एसएमएस के जरिये रिमाइंडर भेजा गया है।
तीसरी लहर के कहर के बीच भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान
आज से हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोमॉर्बिडिटी 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों को लग रही डोज
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र ने बूस्टर डोज का किया था एलान
कोविड-19 टीके की प्रीकॉशन डोज पहली दो खुराक की तरह ही है
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के करीब 11 करोड़ बुजुर्ग हैं
देश में करीब 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।