पीएम की सुरक्षा में चूक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी,रिटार्यड जज इंदु मल्होत्रा करेगी अगुवाई
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में सुरक्षा चूक पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बना दी है... यह जांच सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी.... उनके साथ एनआईए के डीजी के प्रतिनिधि के तौर पर आईजी, चंडीगढ़ के डीजीपी, पंजाब के एडीजीपी सिक्योरिटी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रखा गया है..... सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पीएम की विजिट से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जांच कमेटी की चेयरपर्सन जस्टिस इंदु मल्होत्रा को देने के लिए कहा है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।