भारत में कोरोना का लगातार बढ़ता खतरा,पीएम मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीसी के जरिए करेंगे चर्चा
(India)


भारत में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से बेहद भयावह रहा। बुधवार को 2 लाख 47 हजार 417 नए कोरोना संक्रमित मिले। 84,479 लोग ठीक हुए जबकि 379 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 61 हजार 721 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 11.11 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 11 लाख के पार पहुंचा है। वहीं, नए संक्रमितों 52 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को 1.93 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब तक कुल 3.63 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.47 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,85,036 लोगों की मौत हो चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।