पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास बड़ा ट्रेन हादसा,कई लोगों के घायल होने की खबर, 3 यात्रियों की मौत
(India)
पश्चिम बंगाल के मैनागुड़ी में गुरुवार शाम गुवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन बे-पटरी हो गई....पटना से गुवाहटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस मैनागुड़ी और दोमोहानी रेलवे स्टेशन के बीच दुर्घटना ग्रस्त हुई और ट्रेन के एक दर्जन बोगियां पटरी से उतर गई.... इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की जानकारी मिली है...10 से 15 लोगों को भर्ती किया गया है. राहत और बचाव का कार्य चल रहा है. वहीं रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं....इस घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को राहत कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए हैं. एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वेन भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं. ट्रेन दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है और लोग अभी भी डिब्बे में फंसे हुए हैं और लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से अस्पताल की दूरी लगभग 10-15 किलोमीटर है. ऐसे में 30 एंबुलेंस भी घटनास्थल की ओर रवाना की गई हैं....वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।