पिछले 24 घंटे में आए 2 लाख 58 हजार कोरोना केस, ओमिक्रॉन के मामले 8 हजार पार
(India)
देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी है... लेकिन इसमें कुछ राहत देखने को मिली है..... पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं..... मतलब आज कल से 13,113 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,71,202 मामले आए थे..... फिलहाल देश में कोरोना के 16 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले हैं..... हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले आए और 1,51,740 रिकवरी हुईं..... पिछले 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है..... संक्रमण दर की बात करें तो रोजाना का संक्रमण दर 19.65 फीसदी, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 14.41 फीसदी पर है....कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें इसके मामले भारत में 8,209 हो गए हैं.... कल के आंकड़ों की तुलना में इसमें 6.02 फीसदी की बढ़त हुई है.
देश में जैसे-जैसे कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे केंद्र और राज्ये सरकार ने वैक्सीननेशन की प्रक्रिया को तेज कर दी है.....देश में अभी 15-17 साल की उम्र वाले बच्चोंं को भी कोरोना वैक्सीउन लगाई जा रही है......इस बीच एक और अच्छीं खबर सामने आई है, जहां नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा ने बताया है कि मार्च से 12-14 साल के बच्चोंज को भी यह वैक्सीान लगनी शुरू हो जाएगी.....बता दें कि देश में अब तक 15-17 साल के तीन करोड़ से ज्यादा बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है......अब तक लगभग 45 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है.... बड़ी बात यह है कि भारत ने मुकाम मात्र 13 दिन में ही हासिल की

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।