तीसरे और चौथे चरण के लिए BJP उम्मीदवारों के नाम तय,कल जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों लिस्ट
(India) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के लिए भी बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है.सोमवार को यूपी बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई इसमें उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार कर ली गई है मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस लिस्ट पर फाइनल मुहर लग जाएगी और बुधवार को ये नाम जारी कर दिए जाएंगे.....इस मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं..बीजेपी पहले और दूसरे चरण के 107 उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है....सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने वाले कई सिटिंग विधायकों का टिकट कटने की उम्मीद है....साथ ही कयास लगाये जा रहे हैं कि तीसरे-चौथे चरण की जो लिस्ट बुधवार को जारी होने वाली है उसमें 20% विधायकों के टिकट बदले या फिर काटे जा सकते हैं.... तीसरे और चौथे चरणों में कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के अलावा अवध क्षेत्र की सीटें भी शामिल हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।