प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए वर्चुअल संवाद किया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हमें आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न में सभी को जोड़ना चाहिए। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि हमें मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताना चाहिए। उन्हें बताएं कि हर वोट महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। पीएम मोदी ने यूपी में विधान सभा चुनावों की तारीख की घोषणा होने के बाद पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने वर्चुअली कार्यकर्ताओं सुझाव और सवाल मांगे। इस दौरान बूथ अध्यक्षों के साथ चर्चा कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। उन्होंने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ संवाद शुरू किया और समापन भी ऐसे ही किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।