50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति इंडिया गेट की जगह अब नेशनल वॉर मेमोरियल में जलेगी लौ
(India) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रसिद्ध इंडिया गेट पर 50 सालों से जलने वाली अमर जवान ज्योति गणतंत्र दिवस से पहले आज बुझा दी जाएगी। अब इसे राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वार मेमोरियल) पर जलने वाली ज्योति में मिला दिया जाएगा. बता दें कि यह ज्योति पांच दशकों से लगातार जल रही है। आज इसे एक कार्यक्रम के तहत इंडिया गेट से लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जलने वाली ज्योति में विलय कर दिया जाएगा. इस कदम का कई लोगों ने विरोध भी किया है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं.
अमर जवान ज्योति को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में शहीद होने वाले 3,841 भारतीय जवानों की याद में बनाया गया था। इसे पहली बार 1972 में प्रज्जवलित किया गया था। तत्कालीन PM इंदिरा गांधी ने 26 फरवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।