प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' विजेताओं से बात करेंगे। इस साल देश भर से 29 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' के 2021-2022 के विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देंगे। दरअसल पिछले साल कोरोना की वजह से इन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सका था। विजेताओं को सर्टिफिकेट देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। समारोह में बच्चे अपने माता-पिता और संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट के साथ जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।