कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
(India) कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो शामिल हो सकते हैं. आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी नाम था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक शरद वीर सिंह का भी BJP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे. साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर ( तत्कालीन पडरौना लोकसभा ) से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे. इसके अलावा आरपीएन सिंह यूपीए 2 सरकार में रोड एवं ट्रांसपोर्ट, पेट्रोलियम एवं गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं. 2009 लोकसभा चुनाव में आरपीएन ने यूपी में तत्कालीन बसपा सरकार के क़द्दावर नेता व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को हराकर लोकसभा पहुंचे थे. 2014 और 2019 लोकसभा के चुनाव में वह क़ांग्रेस की तरफ से लड़े लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।