बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन,पहली बार एक हजार ड्रोन का हुआ एयर शो
(India) edited by kritika

बीटिंग रिट्रीट के साथ आज 73वें गणतंत्र दिवस का समापन समारोह हुआ। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस समारोह को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया गया। दिल्ली के विजय चौक पर चल रहे बीटिंग रिट्रीट में इस साल ड्रोन शो खास आकर्षण रहा। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए । बीटिंग रिट्रीट के लिए 26 धुनों की लिस्ट बनाई गई। इनमें 'केरल', 'हिन्द की सेना' और 'ऐ मेरे वतन के लोगों' की धुन को मुख्य तौर पर शामिल रहे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बैंड ने तीन धुन बजाई। इसके बाद एयरफोर्स का बैंड 4 धुन प्ले किया। इसमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट एल एस रूपाचंद्रन की तरफ से खास लड़ाकू धुन भी शामिल हुई। इसके बाद नेवी ने बैंड 4 धुनें बजाई। फिर आर्मी मिलिट्री बैंड- केरल, सिकी-ए-मोल और हिंद की सेना नाम से 3 धुनें बजाई। मास बैंड 3 और धुनें कदम-कदम बढ़ाए जा, ड्रमर्स कॉल और ऐ मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति दी।
इस बार बीटिंग रिट्रीट में एक ड्रोन शो भी देखने को मिलेगा। बता दें कि समारोह में लगभग एक हजार ड्रोन को शामिल किया गया है। इन सभी ड्रोन को 'बोटलैब डायनेमिक्स' ने आईआईटी दिल्ली और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार किया है। इस पूरे समारोह को मेक इन इंडिया' पहल के तहत इसे डिजाइन, निर्माण व कोरियोग्राफ किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष मौजूद रहे

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।