(India)
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित हो गई है. राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक कल संसद में होगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक की. ओम बिरला ने कहा, "सभी दलों के नेताओं ने आश्वस्त किया है कि बजट सत्र में सब सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करेंगे. मैंने सब दलों से आग्रह किया कि राष्ट्रपति अभिभाषण और बजट पर व्यापकता के साथ संवाद किया जा सकता है." राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक कल संसद में होगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।