पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग की सोमवार को बैठक हुई। चीफ इलेक्शन कमीशन सुशील चंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात के बाद रैलियों पर बैन के संबंध में फैसला लिया। ईसीआई के फैसले के बाद अब 1000 लोग रैलियों में शामिल हो सकेंगे। वहीं इनडोर सभाओं में 500 लोगों के बैठने की अनुमति होगी। वहीं डोर टू डोर कैंपेन में 20 लोग जा सकेंगे। इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई थी। हालांकि, फिर इसे बढ़ा कर 31 जनवरी कर दिया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।