REET पेपर लीक मामले में BJP का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
(India) REET पेपर लीक और धांधली का विरोध करने पर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज और हिरासत के खिलाफ बीजेपी आज धरना प्रदर्शन करेगी। जयपुर शहर बीजेपी की ओर से गांधी सर्किल पर दोपहर 12 बजे से शांति पूर्वक धरना दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में बीजेपी जयपुर शहर और जिले के नेताओं, अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, विधायकों,पूर्व विधायकों,पार्षदों और मंडल स्तर के नेताओं को बुलाया गया है। REET पेपर लीक मामले का तार राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़ने के बाद बीजेपी इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई है। बीजेपी की मांग है कि सीबीआई से मामले की जांच करवाई जाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।