ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 810वां उर्स, पीएम मोदी ने भेजी अजमेर शरीफ में चादर
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वे उर्स पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को एक चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी.
यह आठवां मौका होगा जब पीएम मोदी की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी. इस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर 810वां उर्स मनाया जाएगा. अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है.
पीएम मोदी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, "ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाए जाने वाली चादर सौंपी." बता दें कि इस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर 810वां उर्स मनाया जाएगा. अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है. सूफी संत चिश्ती की पुण्यतिथि पर उर्स मनाया जाता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।