ED ने सीएम चन्नी के भांजे भूपेंद्र हनी को सैंड माइनिंग मामले में किया गिरफ्तार
(India) पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने सीएम चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह हनी को सैंड माइनिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने कल हनी को पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी आज हनी को दोपहर 12 बजे जालंधर कोर्ट में पेश करेगी.

पिछले दिनों अवैध रेत खनन को लेकर ईडी की टीम ने पंजाब में जो छापेमारी की थी, उसमें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी, 21 लाख का सोना और 12 लाख रुपए की रोलेक्स की घड़ी बरामद हुई थी. इसके साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए थे. बताया जा रहा है कि इस बरामदगी में सबसे ज्यादा नकदी भूपेंद्र सिंह हनी के ठिकाने से मिली थी. ये रकम लगभग सात से आठ करोड़ रुपए है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।