यूपी में हुए हमले के बाद केंद्र ने असदुद्दीन ओवैसी को दी देशभर में Z+ सुरक्षा,36 सुरक्षाकर्मी करेंगे काफिले की रक्षा
(India)

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर हुए कातिलाना हमले को लेकर तीन पार्टियों ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा..... एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमले का हम विरोध करते हैं जिस तरीके से टोल प्लाजा पर इस दुस्साहस भरी घटना को अंजाम दिया गया उससे साफ हो गया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। हम मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग करते हैं साथ ही इस घटना में शामिल आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जो भी इसमें दोषी पाया जाता उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।