1993 धमाकों का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार
(India) 1993 मुंबई ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर भारतीय जांच एजेंसी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी UAE की एजेंसियों के सहयोग से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा।
बता दे की अबु बक्र को अंडरव‌र्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पिछले काफी दिनों से उसके पाकिस्तान और UAE में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी।
साल 1993 में मुंबई के 12 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोग मारे गए थे और करीब 713 लोग घायल हुए थे। सीरियल ब्लास्ट में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।