BJP नेता चंदूपातला जंगा रेड्डी का निधन, दक्षिण भारत में सबसे पहले बुलंद किया था भगवा झंडा
(India)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व सांसद चंदूपातला जंगा रेड्डी (Chendupatla Janga Reddy) का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। रेड्डी 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता पीवी, नरसिम्हा राव को हराकर सुर्खियों में आ गए थे साल 1935 में जन्मे जंगा रेड्डी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में की थी। 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद जंगा रेड्डी दक्षिणी राज्यों से भाजपा के पहले सांसद थे। छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे रेड्डी ने राम जन्मभूमि आंदोलन समेत कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था। वह तेलंगाना सत्याग्रह आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।