थोड़ी देर में शुरू होगी स्वर कोकिला की अंतिम यात्रा, आज शाम 6:30 बजे होगा अंतिम संस्कार
(India)
स्वर कोकिला लता जी की अंतिम यात्रा कुछ देर में शुरू होगी। लता जी को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, गीतकार जावेद अख्तर, बॉलीवु़ड सिंगर पंकज उधास, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे। लता जी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने के लिए पुलिस बैंड उनके घर पहुंच गया है।
प्रभु कुंज स्थित उनके निवास पर आर्मी और नेवी के जवान पहुंच चुके हैं। सेना और पुलिस के बैंड की सलामी के बाद लता जी की अंतिम यात्रा शुरू होगी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा, जहां शाम साढ़े छह बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। ब्रीच कैंडी अस्पताल से लता जी की पार्थिव देह दोपहर करीब 1.10 बजे प्रभु कुंज स्थित उनके घर पहुंची थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।