अजमेर एसीबी टीम ने एक घूसखोर रीडर को दो दलालों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रविवार देर रात पकड़ा गया है। उसने एक केस में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने के लिए तीन लाख रुपए की डिमांड की थी। तय रकम की पहली किस्त लेते हुए एसीबी की टीम ने दरगाह उपाधीक्षक पार्थ शर्मा के रीडर भागचंद रावत को रंगे हाथ पकड़ लिया।एसीबी को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि आरोपी रीडर भागचंद ने गंज थाने में दर्ज अपहरण व दुष्कर्म केस में एफआर लगाने के लिए दरगाह उपाधीक्षक (सीओ) पार्थ शर्मा के नाम से 3 लाख की मांगे थे। 2 लाख 35 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। एसीबी जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद रविवार देर रात 60 हजार रुपए लेते आरोपी रीडर भागचंद, वकील मनीष और कुशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एसीबी की भनक लगते ही रुपए टॉयलेट में फेंक दिए थे। इस मामले में दरगाह उपाधीक्षक पार्थ शर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।