संसद में पीएम मोदी दूसरे दिन भी हमलावर,राज्यसभा में कहा- कांग्रेस के दिमाग पर अर्बन नक्सलियों का कब्जा
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब दिया..... मोदी के निशाने पर कांग्रेस रही..... उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई, वो लोकतंत्र पर चर्चा कर रहे हैं.... इमरजेंसी में लोकतंत्र का गला घोंटा गया.. पीएम ने कहा कि 'अगर कांग्रेस न होती, तो देश पर इमरजेंसी का कलंक न लगता.... कांग्रेस न होती, तो जातिवाद की खाई न होती.... कांग्रेस न होती, तो सिखों का नरसंहार न होता.... उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच पर अर्बन नक्सलियों ने कब्जा कर लिया है..... उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है.... कांग्रेस की परेशानी ये है कि उन्होंने डायनेस्टी के आगे कुछ सोचा ही नहीं..... जब टेलेंट पर परिवार हावी होता है, तो यह दिखाई देता है......कांग्रेस न होती, तो राजनीति परिवारवाद से मुक्त होती..... कांग्रेस न होती, तो भारत विदेशी चश्मे के बजाए स्वदेशी संकल्पों के रास्ते पर चलता..... कांग्रेस न होती, तो दशकों तक भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।