ममता बनर्जी का यूपी सीएम पर अटैक,कहा- योगी आएगा- हम सबको खा जाएगा
(India)
अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में दीदी ने भाजपा को हरा दिया। दीदी दिल्ली से यहां आईं, लेकिन दिल्ली वाले यूपी में नहीं आए। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि अगर योगी आ जाएगा, तो हम सबको खा जाएगा। ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपने जया बच्चन और किरणमय नंदा को बंगाल भेजकर हमारे लिए कैंपेन कराया था।इसके बाद भाजपा पर तंज कसते हुए कहा,' जब कोविड में लोग मर रहे थे, तब यूपी में योगी जी आप कहां थे? आप उन लोगों के परिवारों से माफी मांगें, जिन लोगों की लाशें आपने गंगा में बहाने को मजबूर किया? आप जनता से माफी मांगो। ममता ने कहा- मोदी कहते हैं कि हमने यूपी को पैसा दिया। मोदी जी क्या आपने अपनी पॉकेट से पैसा दिया? यह सभी पैसा राज्यों से मिलता है। यह जनता का रुपया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।