कर्नाटक में हिजाब विवाद पर बोली मलाला, कहा- 'हिजाब पहनने पर लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना भयावह'
(India) कर्नाटक के उडुपी में हिजाब विवाद जहां देश के साथ- साथ विदेशों में चर्चा का विषय बना हुआ, वहीं अब इस मामले में पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की भी एंट्री हो गई है। मलाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इस विवाद को भयावह बताया और साथ ही भारतीय नेताओं से अपील की है कि वो भारतीय मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकें।
मलाला ने अपनी पोस्ट में लिखा- हिजाब पहनकर लड़कियों को कॉलेज जाने से रोकना भयावह है। महिलाओं के कम या ज्यादा कपड़े पहनने पर आपत्ति जताई जा रही है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।