कांग्रेस का यूपी के लिए उन्नति विधान-पत्र जारी,20 लाख सरकारी रोजगार,10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
(India)
यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' जारी किया.प्रियंका गांधी इस मौके पर मौजूद रहीं. इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है..... यह कांग्रेस के घोषणापत्र का तीसरा हिस्सा है.कांग्रेस का दावा है कि उनके नेताओं ने जनता के मुद्दों को समझा है और उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए 'युवा विधान' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान' घोषणा पत्र जारी कर चुकी है.प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसानों से 25 सौ रुपये में गेहूं और धान और चार सौ रुपये गन्ना खरीदा जाएगा.उन्होंने कहा कि सभी की बिजली बिल हाफ किया जाएगा..... जिन्हें कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी उन परिवारों को 25 हजार रुपये सहायता दी जाएगा..... 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.... उन्होंने कहा कि इन नौकरियों महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.... यदि कोई बीमारी होती है तो सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।