(India)
टाटा संस के हाथों में एयर इंडिया की कमान आने के बाद कंपनी का पूरा फोकस यात्रियों को किसी भी असुविधा से दूर रखने का है। इसके तहत एक अहम कदम उठाते हुए एयर इंडिया और एयर एशिया में बड़ा करार हुआ है। एयर इंडिया और एयर एशिया के बीच एक करार किया गया है, जिसके अनुसार परिचालन में किसी भी तरह कोई दिक्कत आने की स्थिति में दोनों ही एयरलाइन एक-दूसरे के यात्रियों को यात्रा करवा सकेंगी। यह करार इसलिए किया गया है ताकि किसी एक एयरलाइन की फ्लाइट में बाधा उत्पन्न होने पर यात्रियों को अधिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके तहत अब एक एयरलाइन का टिकट लेकर यात्री दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट में यात्रा कर सकेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।