(India)
आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना घट गई। पूरी नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। वह 36 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनिया भर 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।