मार्च में लॉन्च हो सकता है LIC का IPO,  IPO में रिजर्वेशन के लिए डेडलाइन 28 फरवरी
(India) मोस्ट अवेटेड LIC का IPO अगले महीने मार्च में लॉन्च हो सकता है। वही बात करे IPO में रिजर्वेशन की तो LIC के पॉलिसी होल्डर्स को LIC पोर्टल पर पैन अपडेट होना चाहिए और उनके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए तभी आप IPO में रिजर्वेशन कर सकेंगे। LIC के IPO में 31 करोड़ 62 लाख 49 हजार 885 शेयरों की बिक्री की जाएगी, जो 5% हिस्सेदारी के बराबर है। इनमें से 10% यानी 3.16 करोड़ शेयर उन लोगों के लिए रिजर्व होंगे, जिनके पास LIC की कोई पॉलिसी है। रिजर्वेशन का फायदा यह होगा कि LIC के पॉलिसी होल्डर्स के लिए शेयर अलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाएगी।

LIC की ओर से दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP के अनुसार, पॉलिसी होल्डर अगर 28 फरवरी, 2022 से पहले अपना पैन अपडेट नहीं करते हैं तो उसे IPO में रिजर्वेशन नहीं मिलेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।