कर्नाटक हिजाब विवाद पर आज फिर सुनवाई,हाईकोर्ट की 3 जजों की पीठ सुनेगी मामला
(India)


कर्नाटक हिजाब मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई होगी..... इससे पहले सोमवार को जस्टिस कृष्णा दीक्षित की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई की थी, जिसमें कोई फैसला नहीं हो सका..... इसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस दीक्षित ने इस मामले को तीन जजों की बड़ी बेंच के पास भेज दिया..... अब 15 फरवरी यानी आज जस्टिस रितु राज अवस्थी, जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस जेएम खाजी की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी..... सुनवाई दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी.... उम्मीद है कि धार्मिक ड्रेस कोड को लेकर कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है.... इससे पहले सोमवार को जस्टिस दीक्षित ने स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाने वाले सरकारी ऑर्डर को गैर जिम्मेदाराना बताया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।