Russia-Ukraine विवाद, यूक्रेन में फंसे 20 हजार भारतीय छात्र संकट में
(India) Russia-Ukraine के बीच चल रही युद्ध की आशंकाओं के चलते जहां एक और यूक्रेन सरकार ने भारतीयों को यूक्रेन सलाह दी। वहीं यूक्रेन में पढ़ रहे करीब 20 हजार भारतीय छात्र संकट में फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों खासकर छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है, लेकिन छात्रों के सामने धर्मसंकट की स्थिति बन गई है। छात्रों का कहना है कि दूतावास वापस लौटने के लिए कह रहा है, जबकि यूनिवर्सिटीज बोल रही हैं कि पढ़ाई पर फोकस कीजिए, भारत लौटे तो एब्सेंट लगा दी जाएगी, जिससे जुर्माना भरना पड़ेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।