खत्म होने वाला है सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार
(India) सीटीईटी रिजल्ट की घोषणा में दो दिन की देरी के बाद आज इसके जारी होने की उम्मीद है। दो दिनों से अभ्यर्थी लगातार सीटीईटी वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रिजल्ट खंगाल रहे है लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। अब बताया जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

सीबीएसई बोर्ड सीटीईटी की मार्कशीट और सफल उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्मेट में उनके डिजिजिलॉकर अकाउंट में अपलोड करेगा। मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होंगे और कानूनी रूप से मान्य होंगे। सुरक्षा बढ़ाने के लिए मार्कशीट और सर्टिफिकेट में एक एन्क्रिप्टेड QR कोड भी होगा। डिजिलॉकर मोबाइल ऐप का उपयोग करके क्यूआर कोड को स्कैन और सत्यापित किया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।