दिल्ली: सीमापुरी इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध बैग में आईईडी, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
(DELHI, DELHI) दिल्ली के सीमापुरी इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध बैग में आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गई है। वहीं, संदिग्ध बैग की सूचना पर एनएसजी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

स्पेशल सेल की टीम जब यहां पहुंची तो यह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला। इसके तुरंत बाद ही दमकल विभाग व एनएसजी की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। छानबीन में बैग से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला जिसके बाद बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। फिलहाल बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।