यूपी में थर्ड फेज की वोटिंग जारी, कन्नौज-फर्रुखाबाद में EVM मशीन खराब
(India) उत्तर प्रदेश में तीसरे फेज की वोटिंग जारी है। 16 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.15% वोट डाले गए हैं। शुरुआती घंटों में वोटर्स का उत्साह हाई रहा। मुलायम सिंह यादव के भाई 78 साल के अभय राम बाईक से वोट डालने पहुंचे। कुछ दुल्हनें भी बूथ पर दिखीं, जो विदा से पहले वोट डालने आईं। बुजुर्ग और दिव्यांगों ने भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।
कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देरी से शुरू हुई। कानपुर में भाजपा की मेयर प्रमिला पांडेय ने वोटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का केस दर्ज हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।