कोटा में चंबल में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत
(India) राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दूल्हे समेत 9 बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई। हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के भैरुनाला की हरिजन बस्ती जा रही थी। सभी 9 लोग एक ही कार में सवार थे। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 5:30 बजे हुआ था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।